बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। वरिष्ठ रंगकर्मी जेसी पालीवाल के पुत्र और जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार संजीव पालीवाल का 20 दिसंबर को यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज मे सम्मानित होंगे। उनके सम्मान में एक समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य नाट्य प्रस्तुतियों के बीच नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। समारोह मे क्षेत्रीय विधायक डॉ डीसी वर्मा, रोहिलखंड पोस्ट के संपादक चंद्रकांत त्रिपाठी, साहित्यकार व शिक्षाविद डॉ अवनीश यादव, जीआईसी के प्रिंसिपल सुभाष मौर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम मे एकल विद्यालय संगठन, गायत्री परिवार, भारत विकास परिषद, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की ओर से भी वरिष्ठ टीवी पत्रकार व एंकर संजीव पालीवाल को सम्मानित किया जाएगा। स्कूल के प्रबंधक रमन जायसवाल पत्रकारिता के क्षेत्र मे योगदान के लिए सम्मानित करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
