बरेली / मझगवां – आज पुनः उच्च प्राथमिक विद्यालय रहगावां की बालक वर्ग की टीम ने मझगवां ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया ,तथा जूनियर स्तर की लड़कियों ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें मझगवां ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी दलीप कनौजिया ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी लाल राठौर ,रूपेंद्र सिंह वयायाम शिक्षक ,राजेश गिरी सन्तोष शर्मा ,महेंद्र सिंह राकेश उपाध्याय तथा रचना सिंह आदि मौजूद रहे ।बच्चो के नामकाजल नीरज मीनाक्षी सविता अनु प्रियंका पल्लवी शैलेंद्र कुमार जसपिंदर राजीव राहुल कुमार अंकुश विवेक कुमार विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
– बरेली से तकी रज़ा