बरेली/मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी। थाना मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के घर मे महिला को अकेला देखकर कुछ लोग घर में घुस गए। उन्होंने महिला से छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ दिए। घर पहुंचे पति ने विरोध किया। विरोध करने पर आरोपियों ने पति पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पति की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। बही थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पिपरिया में गत 27 अक्टूबर को महिला घर में अकेली थी। महिला का पति गांव में किसी काम से गया था। गांव के कुछ लोग लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर महिला के घर में घुस गए। उन्होंने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। एक आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिये। पति की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी सत्यदेव, तोताराम, विन्टा सिंह, ननुका निवासी पिपरिया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।।
बरेली से कपिल यादव