शाही, बरेली। जिले के थाना शाही के क्षेत्र मे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत के चलते 18 दिन बाद भी नही दर्ज किया गया। पीड़ित महिला ने पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद राज्य महिला आयोग से शिकायत की है। आपको बता दें कि पीड़ित का आरोप है कि 11 अक्टूबर को रात्रि साढ़े सात बजे निसारत हुसैन व उसके परिवार के छह या सात लोग घर में घुस आए और मेरे पति से मनरेगा मजदूरी के नाम पर रंगदारी मांगने लगे। विरोध करने पर पति को लाठी डंडो से पीटा। पति को बचाने के लिये पत्नी उस पर लेट गई। जिसके बाद भी आरोपियों ने पिटाई जारी रखी। बचाने आई देवरानी को भी पीटा और अश्लील हरकते की। देवरानी के गले पर चाकू से जानलेवा हमला किया। जिससे वह घायल हो गई। पीड़ित ने शाही पुलिस को तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज न कर मुस्तफा अली और दूसरे पक्ष के निसारत हुसैन को 151 में चालन कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है इसलिए मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित घटना के बाद से थाना पुलिस से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिले के आला अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। पीड़ित ने बताया अधिकारियों के आदेश के बाद भी शाही पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है तो अब पीड़ित ने राज्य महिला आयोग से शिकायत की है।।
बरेली से कपिल यादव