जिले की 11 ब्लाक प्रमुख सीटों पर खिला कमल, तीन पर सपा का कब्जा

बरेली। 2021 ब्‍लाक प्रमुख के चुनाव के लिए शनिवार को छुटपुट हंगामे के बीच संपन्न हुआ। बी‍डीसी प्रत्‍याशी से लेकर उम्‍मीदवार वोट डाला। तीन बजे तक की वोटिंग के बाद मतगणना हुई। इस दौरान कई जगहों पर हंगामा झड़प की घटनाएं देखने को मिली। रामनगर की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों को चौंका दिया। जिले के शेरगढ़, नवाबगंज व बहेड़ी ब्लॉक में मतदान में धांधली का आरोप लगाते हुए सपा प्रत्याशी भूपेंद्र कुर्मी अपने समर्थक वीडीसी मेंबरों के साथ धरने पर बैठ गए। जिलाधिकारी और एसएसपी के पहुंचने के बाद यहां मतदान दोबारा शुरू हो सका। सुबह 11 बजे शुरू हुए मतदान में शुरुआती दौर में यह स्पष्ट हो गया था कि किसका पलड़ा भारी है। सत्ता की हनक पूरी तरह नजर आई। जिले के 15 ब्लॉकों में 11 पर भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। वहीं तीन सीटों पर कड़ी टक्कर देते हुए सपा ने कब्जा जमाया। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते है। आपको बता दें कि बरेली के पांच ब्लॉक में निर्विरोध चुनाव हुए। इनमें चार भाजपा जबकि एक सीट पर सपा को जीत मिली थी। हालांकि ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर भाजपा और सपा के बीच सियासी दांव भी बहुत खेले गए, लेकिन भाजपा ने 11 सीटों पर कब्जा कर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। ब्लाक प्रमुख चुनाव को विधानसभा 2022 के लिहाज से राजनीतिक दल काफी अहम मान रहे है।वहीं विधानसभा में टिकट की दावेदारी इस चुनाव में किए गए प्रदर्शन को भी अहम माना जा रहा है। ब्लाक प्रमुख पद पर हुए चुनाव में भाजपा को जिले के ब्लॉक मझगवां से यशवंत सिंह, मीरगंज से गोपाल कृष्ण गंगवार, बिथरी चैनपुर से ब्रजेश कुमारी, भदपुरा से रवि गंगवार, नबाबगंज से प्रज्ञा गंगवार, फरीदपुर से सोनम ग्वाल, बहेड़ी से अमरेंद्र सिंह सिंधु ने चुनाव में जीत दर्ज की वहीं समाजवादी पार्टी के ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी से किरन यादव, शेरगढ़ से भुपेंद्र कुर्मी चुनाव जीते। वहीं एक ब्लॉक रामनगर में निर्दलीय प्रत्याशी विजेता ठाकुर ने जीत दर्ज की। इसके पहले कुछ ब्लाकों में निर्विरोध प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। जिसमे ब्लॉक क्यारा से रजनी देवी (भाजपा), भोजीपुरा से योगेश पटेल (भाजपा), दमखोदा से स्नेहलता (भाजपा), आलमपुर जाफराबाद से आरती यादव (भाजपा), भुता से जगमोहन सिंह (सपा) निर्विरोध हुए।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *