बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। सपा की साइकिल यात्रा का कस्बे मे आगमन पर जगह-जगह स्वागत किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा में चल रहे युवाओं को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। सांसद आजम खां के समर्थन और जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर से लखनऊ तक साइकिल यात्रा का आगाज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया था। रविवार को मुरादाबाद के समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयवीर यादव व जिला अध्यक्ष बरेली अगम मौर्य के नेतृत्व मे कस्बे के शहनाई बैंकट हॉल के सामने सपा के नगर अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा के नेतृत्व मे कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया और 100 से अधिक कार्यकर्ता साइकिल यात्रा में शामिल हुए। कार्यकर्ताओ ने आजम खां और अखिलेश यादव जिंदाबाद के खूब नारे लगाए। लोधीनगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा का फूल वर्षा कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुल्तान बेग, विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार, सत्येंद्र यादव, हर्ष सोमवंशी, ठाकुर अमित सिंह, आदेश यादव, तिलक सिंह, शाहिद अंसारी, रियासत अंसारी, सुल्तान नेताजी, खलील अंसारी, धर्मपाल, धर्मवीर मौर्य, नन्हे मौर्य, कुमारपाल मौर्य, सतीश रायकवार, इरफान सलमानी, प्रताप मौर्य सहित सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा मे शामिल होकर बरेली के लिए रवाना हुए।।
बरेली से कपिल यादव