प्रहलाद मोदी के विहिम के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बरेली मे खुशी की लहर

बरेली। प्रधानमंत्री मोदी के बड़े भाई प्रहलाद मोदी को विश्व हिंदू महासंघ का अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बरेली जिले मे विहिम के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। इसके लिए लोगों ने विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया है। प्रहलाद मोदी के अंतरिम राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से नेपाल को पुनः हिंदू राष्ट्र बनाने हेतु भारत इकाई को एक नई ऊर्जा मिली है। इसके साथ ही संकल्प लिया कि नेपाल को जब तक पुनः हिंदू राष्ट्र नहीं बना देते चैन से नही बैठेंगे। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में जिलाध्यक्ष नीरज पटेल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ कार्य करना है। कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।।

बरेली से घकपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *