बरेली। कायस्थ समाज ने हमेशा से देश व समाज को दिशा देने का कार्य किया है। ऐसे अग्रणी समाज के कंधों पर राष्ट्रहित की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय इतिहास को कायस्थ समाज ने ऐसी कई विभूतियां दी है जिनका व्यक्तित्व अनुकरणीय है। शहर आगमन पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी ने यह बात कही। प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी एवं प्रदेश सचिव विपिन जौहरी ने राजनैतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अरुण सक्सेना, विधायक बरेली एवं सांस्कृतिक व संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी से मुलाकात की एवं कार्य समाज से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सांस्कृतिक व संस्कृति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष जौहरी ने बुके देकर प्रदेश अध्यक्ष आनंद जौहरी एवं सचिव विपिन जौहरी का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने का चेतना मंच के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी राजन विद्यार्थी के निवास स्थान पर जाकर उनसे मिलकर कुशलता जाना। इस अवसर पर प्रदेश सचिव विपिन जौहरी, राजनीतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक डॉ अरुण सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष आशीष जौहरी, आनंद जौहरी, बीपी सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के संरक्षक पवन सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, निर्भय सक्सैना, प्रांतीय सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सचिव अंकुश सक्सैना, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अमित सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, पूजा सक्सेना, आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव