बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बाजार में साप्ताहिक बंदी का पूरा असर देखने को मिला। शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक बाजार में आवश्यक सेवाओं की दुकानें ही संचालित रही। यातायात व्यवस्था भी पटरी पर दिखी। बाजार की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सुबह से कोहरा और ठंड के कारण लोग घरों में ही कैद रहे। बाजार में लोग आवश्यक सेवाओं की खरीदारी करते हुए नजर आए। बाजार में दवाई, फल, सब्जी, दूध, फूल आदि की दुकाने ही संचालित रही। लेकिन ठंड के कारण भी इन दुकानों में लोगों की भीड़ नहीं दिखी। दोपहर बाद धूप खिली तो सड़कों पर लोगों का तांता लगा रहा। कस्बे के मुख्य बाजार ब्लॉक से लेकर लोधी नगर चौराहा से होते हुए भिटौरा स्टेशन तक बंद रहा लेकिन गलियों में दुकाने खुली रही। इसके अलावा कुछ बड़े व्यापारियों ने अपनी एजेसीयां व कुछ व्यापारी चोरी छुपे दुकान खोलते व बंद करते दिखाई दिए। बाजार में साप्ताहिक बंदी के कारण यातायात भी कम ही दिखा। बाजार में ऑटो विक्रम भी कम चलते रहे। बाजार में अन्य दिनों की तरह यात्रियों की भी भीड़ नही थी।मुख्य बाजारों के दुकानदारो ने व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से साप्ताहिक बंदी का एक समान पालन कराए जाने की मांग उठाई।।
बरेली से कपिल यादव