रेल कर्मियों को सराहनीय कार्य करने पर किया गया सम्मानित

बरेली। रेल दुर्घटनाओं को रोक कर यात्रियों की जान बचाने वाले रेलकर्मियों को इज्जतनगर मंडल सभागार में मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने सोमवार को प्रशस्ति पत्र व पंद्रह सौ-पंद्रह सौ रुपये के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले धर्मेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र कुमार, तारिक, शैफाली, अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, जवाहर व मनोज कुमार के कार्य की सराहना की गई। कहा कर्मचारियों को सम्मानित करने का उद्देश्य आगे और बेहतर करने को प्रेरित करना है। इज्जतनगर मंडल के इंजीनियरिंग विभाग के विभिन्न सीनियर सेक्शन इंजीनियरों (रेलपथ) के अधीन कार्यरत रेल कर्मियों ने 14 से 17 दिसम्बर 2020 के मध्य अलग-अलग रेलखंडों में पेट्रोलिंग करते हुये रेलपथ की वेल्डिंग को टूटा हुआ पाया। इन्होंने तुरन्त रेल संचालन को संरक्षित करते हुए लालबत्ती लगाकर एवं क्लैम्प प्लेट को बांध कर रेलपथ की अस्थाई मरम्मत कर संरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया। साथ ही इन्होंने अपने मेठ एवं जूनियर इंजीनियर (रेलपथ) को सूचना दी और रेलपथ की स्थाई मरम्मत कर संरक्षित ट्रेन संचालन कराया। परिणाम स्वरूप सम्भावित ट्रेन दुर्घटनाओं को टाला जा सका।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *