बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार व अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबर्धन सिंह उर्फ राजू के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। कस्बा फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला नौगवां में भाजपाइयों ने बच्चों को फल व जूस वितरण कर केंद्रीय मंत्री व समाजसेवी का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा नेता विक्रम सिंह परमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बनी केंद्र सरकार की ख्याति विश्वस्तर पर बढ़ी है। देश की सरहद की सुरक्षा हो या देश का विकास, हर क्षेत्र में अकल्पनीय विकास हुआ है। इस अवसर पर शेखू सिंह राठौर, जतिन चौहान, दीपक गंगवार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।।
बरेली से कपिल यादव