नौकरी छिन जाने से परेशान युवक ने खाया जहर, मौत

बरेली। लॉकडाउन के दौरान नौकरी चले जाने से परेशान युवक ने सोमवार को जहर खा लिया। इलाज के दौरान गुरुवार को उसके मौत हो गई। आर्थिक तंगी से परेशान जहर खाने वाले ऑटो चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद से ही मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सुभाषनगर क्षेत्र के वंशीनगला निवासी पप्पू मौर्या पुत्र धवन मौर्या ऑटो चलाते थे। लॉकडाउन में उनके हाथ से रोजगार छिन गया था। युवक पर कर्ज भी हो गया था। जिसको लेकर वह बहुत परेशान रहता था। युवक की पत्नी नीलम ने बताया कि कुछ दिन पहले पति का ऑटो भी खराब हो गया था। जिसको ठीक कराने के लिए भी पप्पू के पास पैसे नहीं थे। इसी को लेकर पप्पू ने टेंशन में चार दिन पहले सोमवार को जहर खा लिया था। जिसके बाद से ही पप्पू मौर्या का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां उसकी हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। गुरुवार को उपचार के दौरान पप्पू ने दम तोड़ दिया। पति की मौत की सूचना के बाद से ही पत्नी बेसुध हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *