बरेली -आज श्याम साईं आश्रम पर भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल जी का भव्य स्वागत किया गया। सर्व प्रथम बाबा के दरबार में संजीव अग्रवाल जी ने मत्था टेका और भोग लगाया।उसके बाद कथा व्यास पण्डित सत्येन्द्र मोहन शास्त्री जी ने पटका पहनाकर स्वागत किया, श्री गणेश उत्सव समिति की ओर से मोतियों की माला पहनाकर संजीव पांडेय कैलाश हॉस्पिटल ने स्वागत किया। इसी क्रम में सभासद अजय चौहान ने पटका पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने बालों में प्रभु शंकर तिवारी,भवानी शर्मा,मोनू मिश्रा, केशव शखधार,अनुज शर्मा, नमन शर्मा, दिनेश आदि रहे। सामाजिक दूरी बनाकर कार्यक्रम किया गया,संचालन अजय राज शर्मा ने किया।
श्याम साईं आश्रम पर नव नियुक्त प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल का हुआ भव्य स्वागत
