डायल 112 की पुलिस बेसहारा बुजुर्गों की मदद करेगी

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। यूपी की योगी सरकार ने यूपी 112 की सेवाओं का विस्तार करते हुए इसमें फायर सर्विस, जीआरपी, 108 एंबुलेंस सेवा तथा महिला वूमेन पावर लाइन 1090 को भी जोड़ दिया गया है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी 112 की सेवाओं का और विस्तार किया गया है। इसके माध्यम से ही फायर सर्विस, जीआरपी, 108 एंबुलेंस सेवा व 1090 वूमेन पावर लाइन की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अलावा बुजुर्गों की मदद के लिए अलग से हेल्प डेस्क बनाई गई है। सरकार और पुलिस का उद्देश्य बेसहारा बुजुर्गों को सहारा देना है। इसके तहत प्रताड़ित किए जाने पर बुुजुर्ग को कानूनी सहायता मिलती है। बस, परेशान या फिर बेसहारा बुजुर्ग को डायल 112 करना है। पुलिस पीड़ित के घर पहुंचेगी। जो भी मदद होगी, वह करेगी। जरूरत पड़ने पर कोई भी बुजुर्ग मोबाइल नंबर से पुलिस को कॉल करेंगे तो उसकी जानकारी डायल 112 के कंट्रोल रूम के स्क्रीन पर आ जाएगी। पुलिस पूरी जानकारी नजदीक पुलिस रिस्पांस व्हीकिल (पीआरवी) को भेजेगी। पीआरवी तत्काल पहुंचकर मदद करेगी। बुजुर्गों का सारा डाटा बीट सिपाही के पास भी रहता है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में यूपी 112 की सेवाओ को और अधिक विस्तार दिया गया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *