बरेली। प्रदेशभर में हरेला पर्व मनाया जा रहा है। इसमें सरकारी विभाग पौधरोपण कर रहे हैं। रविवार को आईटीबीपी कैंप के निकटवर्ती स्थान बुखारा, चौबारी में आईटीबीपी के हिमवीरो के द्वारा पौधे रोपे गए। इस मौके पर उपमहानिरीक्षक जीसी उपाध्याय ने कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए समस्त हिमवीरों को अपना बहुमूल्य योगदान देने हेतु निर्देशित किया। हिमवीरों को अपने आसपास के इलाके में साफ-सफाई बनाए रखें व हरा भरा रखने हेतु अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही साथ विभिन्न प्रकार के प्रदूषण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। प्रदूषण को रोकने एवं इससे बचाव के लिए व्यापक मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राधेश्याम भारती, अमित अग्रवाल, अनिल कुमार, बलवंत राज, कुलदीप गुसाईं सहित अन्य अधिकारीगण व हिमवीर उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव