मानसून की पहली झमाझम बारिश से शहर व कस्बे हुये पानी पानी, बच्चों ने की जमकर मस्ती

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। मानसून की पहली बारिश ने शहर व देहात के कस्बे को पानी-पानी कर दिया। जिलाधिकारी कार्यालय, नगर आयुक्त कार्यालय, बीएसए दफ्तर, बस अड्डे, समेत शहर के कार्यालय जलभराव होने से लोगों की परेशानी की वजह बने। यही नहीं, शहर में कई स्थानों पर खुदाई होने की वजह से वहां लोगों पानी भर गया है। इस लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। सावन के दूसरे दिन झमाझम बरसात हुई तब लगा कि मानसून सही से सक्रिय हुआ है। सुबह से लगातार बारिश की झड़ी लगी हुई है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए है। सभी को भी गर्मी से राहत मिली है। वहीं बच्चों ने भी बारिश में भीगकर जमकर मस्ती की। मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मंगलवार की सुबह से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। शहर व देहात के कई इलाकों में पानी भर गया। वहीं बाहर आने-जाने वाले लोगों को परेशानी भी झेलनी पड़ी। मानसून सही समय पर आ जाने के बाद भी बरेली में अभी तक अच्छी बरसात नहीं हुई थी। इस बार मानसून ने सावन में दूसरे दिन से ही बेहतर गति पकड़ी है। अच्छी बारिश हो रही है। जिससे किसान काफी खुश हैं। समय से बारिश होने के कारण किसानो ने रोपाई ठीक से की। किसानों को उम्मीद है कि अच्छी बारिश समय समय पर होती रही तो पैदावार अच्छी होगी। सावन के पहले दिन लगभग एक घंटा लगातार बारिश हुई। इसके बाद मंगलवार सुबह चार बजे से बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी मध्यम रफ्तार से फुहारे पड़ रही हैं। बारिश होने से खेतों में भी पानी भर गया है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उनका सिंचाई में खर्च होने वाला डीजल का पैसा बच जाएगा। लगातार बारिश होने से उमस और गर्मी से भी निजात मिल गई है। हालांकि जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में भी बारिश होने की संभावना जताई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *