क्षत्रियों को एक सूत्र में बांधने पर दिया जोर

बरेली। राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा की बैठक हुई जिसमें क्षत्रियो को एक सूत्र में बांधने एवं इस देश की अखंडता व हिन्दू एकता जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें मुख्य रूप से भारत मे CAA के विरोध के बारे में चर्चा हुई और CAA व NRC के विरोधी इस देश के विरोधी हैं। दिल्ली दंगे में मारे गए सभी हिन्दू भाइयों की आत्मा के लिये भगवान राम से प्रार्थना की गई। दोषियो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाए। वही नए पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया और एकजुट होकर देश की रक्षा करने का वचन लिया। इस उपरांत राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के युवा मंडल अध्यक्ष अमित सिसोदिया व युवा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिन चौहान मंडल उपाध्यक्ष, अजीत प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा राहुल चौहान को बनाया गया। आकाश ठाकुर, रजत ठाकुर, विकास चौहान, अनुराग ठाकुर, राजीव चौहान, विकास चौहान, सोनू सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *