बिहार /मझौलिया- शुक्रवार को थाना परिसर में रंगों का पर्व होली को लेकर शांति समिति की एक बैठक हुई जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार और थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि होली का पर्व रंगों का पर्व है जिसमें उमंग जोश उत्साह अल्हड़ ता तथा जुनून रहता है। प्रकृति प्रसन्न दिखती है वातावरण में मादकता छाया रहता है अतः इस महान पर्व को शांति प्रेम और सद्भावना के साथ मनावे। रंग और अबीर का प्रयोग करें किसी के ऊपर अनावश्यक तौर पर रंग अबीर गुलाल ना फेंके क्योंकि यह पर्व आपसी एकता भाईचारा और सद्भावना का संदेश देता है। थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि पुलिस अराजक तत्वों पर पैनी नजर रखेगी तथा शांति भंग करने वालों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती रहेगी पुलिस पदाधिकारी शांति और सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहेंगे चौक चौराहों पर चौकीदारों की तैनाती रहेगी । इस मौके पर उपस्थित अंचलाधिकारी जौवाद आलम ने कहा कि होली पर्व आस्था और प्रेम का प्रतीक है यह एकता और सद्भावना का परिणाम देता है इस दिन आपसी भेदभाव भुलाकर शांति पूर्वक होली पर्व का आनंद लें होली पर्व के अवसर पर अधिकारियों ने समस्त प्रखंड वासियों को होली की बधाई और शुभकामना दी थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि डीजे पर प्रतिबंध रहेगा तथा अश्लील गीतों को बजाने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर दारोगा सुनील कुमार सिंह, के पी यादव , विंदेश्वरी यादव, अरविंद कुमार पासवान, सीके तिवारी आदि पुलिस अधिकारियों सहित सहायक उमेश पासवान, मोहम्मद इब्राहिम ,दीपू कुमार सिंह , मुखिया अनिल कुमार बैठा, देव शरण प्रसाद, सुरेंद्र पाल ,आशा देवी ,देवनारायण साहनी ,दीनबंधु सिंह ,ताराचंद यादव, रूपचंद्र दास, मनु दास, सुनील कुमार सिंह, सरपंच फिरोज देवान ,सतदे्व पासवान ,सुनील कुमार तिवारी, दिलीप कुमार साह, तपन चक्रवर्ती ,संजय श्रीवास्तव , सुदर्शन भारती, अनिल कुमार पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित थे
इस अवसर पर वीडियो चंदन कुमार ने
एन आर सी और सी ए ए तथा एन पी आर को लेकर जनगणना पर कहा कि होली के बाद सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों को लेकर एक बैठक की जाएगी और निर्देशानुसार प्रक्रिया किया जाएगा।
– राजू शर्मा की रिपोर्ट