बरेली/फ़तेहगंज पश्चिमी-सोमवार को भारतीय किसान यूनियन का धरना ब्लॉक में शुरू हुआ। तहसील महासचिव ठाकुर अरविन्द सिंह सोमवंशी के नेतृत्व में हुई। विभिन्न मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता ब्लॉक कैम्पस में एकत्रित हुए। पूर्व में दिए गए ज्ञापन को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन ने पहले प्रमुखता मांग की थी इंडिया मार्का हैंड पंप रिवर के नाम पर ₹35 हजार प्रति नल गमन कर लिया गया। जिसमें विकासखंड के कर्मचारी भी संलिप्त है। गमन अधिकारियों पर अभी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। साधन सहकारी समिति मीरापुर द्वारा किसान का 2014, 15 का रवि फसल का जो बीमा राशि आई थी। वह बैंक अधिकारी एवं कुर्क अमीन बा सचिव द्वारा हजम कर ली गई। लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। तहसील संरक्षक राकेश कुमार पर गाली गलौज के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारपीट की गई। पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायतें करने के बावजूद कोई भी एससी एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। जब तक यह सभी मांगे नहीं मानी जाती है। तब तक भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक कैम्पस में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य है। जिसकी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी ।धरने में तहसील संरक्षक राकेश कुमार तहसील अध्यक्ष सुधीर बालियान पूर्व तहसील अध्यक्ष मदनलाल गंगरार जिला सचिव महिपाल गुर्जर भजनलाल अनोखेलाल भजनलाल झंडे लाल छेदा लाल चुन्नीलाल बद्री प्रसाद भूख राम जी गौरव सिंह साबिर भाई नत्थू खां थे।
– बरेली से सौरभ पाठक की रिपोर्ट