राजस्थान-सादड़ी। विद्या भारती विद्यालय सरस्वती विद्या मंदिर कि नगर स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें 50 मीटर दौड़, 40 मीटर की दौड़, जलेबी दौड़, कलर्स दौड़, तीन टांग दौड़, गुब्बारा युद्ध, म्यूजिकल चेयर, बोरी दौड़, चम्मच रेस, मेंढक दौड़ आदि प्रतियोगिता संपन्न हुई।
प्रतियोगिता में भगवान लाल देवासी, नरेश राव, प्रभु दास बैरागी, भेराराम देवासी एवं सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों का सानिध्य प्राप्त हुआ।
इस प्रतियोगिता में नगर के 5 विद्यालयों के 144 भैया बहनों ने भाग लिया तथा प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को अतिथियों के द्वारा पुरस्कृत किया गया।
मुख्य अतिथि भगवान लाल देवासी ने कहा कि ऐसे शारीरिक विषय पर प्रतियोगिताएं आयोजित करने से बालक का सर्वागीण विकास होता है।
मुख्य वक्ता प्रधानाचार्य सुरेश कुमार मालवीय ने कहा स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। विभिन्न खेलो के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। विद्या भारती ने भी शारीरिक विषय को अपने पांच आधारभूत विषय में जोड़ा है।
इस अवसर पर प्रतिवेदन शिक्षिका उमा गौड़ वही आभार प्रकट प्रद्युमन सिंह ने व्यक्त किया। मंच संचालन मुकेश सवंनशा ने किया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में आचार्य प्रकाश कुमार दुदाराम, प्रवीण राठौड़, नरेंद्र सिंह, रविंद्र सेन आदि का सहयोग रहा।
पत्रकार दिनेश लूणिया