*माता अन्नपूर्णा और शनि भगवान से लिया आशीर्वाद
वाराणसी- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित तारकेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक किया। इसके पश्चात उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर मंगल कामना की। आचार्य तीर्थराज के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों ने उप मुख्यमंत्री का विधि विधान से पूजन अर्चन कराया। उनको प्रसाद भेंट किया। मंदिर में दर्शन के पश्चात उपमुख्यमंत्री ने अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन पूजन किया। अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी से मिलने के बाद वे शनि मंदिर में दर्शन पूजन किये। मंदिर प्रशासन की ओर से उप मुख्यमंत्री का रुद्राक्ष की माला अंगवस्त्र और बाबा का चढ़ाया गया प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने विजिटर बुक में मंदिर प्रशासन की व्यवस्था की सराहना की। इसके पश्चात उप मुख्यमंत्री गेट नंबर चार छत्ता द्वार से होते हुए रवाना हो गए। इस दौरान मंदिर प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर:-महेश पाण्डेय