आजमगढ़- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला इकाई की बैठक शनिवार को रोडवेज स्थित कार्यालय पर सम्पन्न हुईं। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह व संचालन रामाशीष पटेल ने किया। बैठक में 7 जनवरी को आयोजित किसान कुंभ प्रशिक्षण कार्यशाला व अभियान की तैयारियों के बावत मंडल अध्यक्षों के बीच चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार किसानों के हित में एक से बढ़कर एक योजनाओं के माध्यम से उनके हाथों को मजबूत कर रही है। इसी को लेकर एकदिवसीय किसान कुंभ प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 7 जनवरी 2019 को नगर के रायल सिटी होटल में किया गया है। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा व उपाध्यक्ष विनय राय मौजूद रहेंगे। बैठक में प्रशिक्षण के लिए मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को सूचीबद्ध करने के साथ ही आगामी 10 जनवरी से शुरू हो रहें अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई। प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला अत्यंत महत्वपूर्ण है। मिशन 2019 में पुनः कमल खिलाने के लिए किसानों को सरकार की नीतियों के बारे में जाकर लोगो को जानकारी दें। कार्यशाला में प्रशिक्षित कार्यकर्ता 10 जनवरी से शुरू हो रहे किसान-कुंभ अभियान के तहत किसानों में सरकार की उपलब्धियों को बतायेंगे। उन्होंने सभी से अपील किया कि कार्यशाला में पहुंचकर प्रशिक्षित हो और किसान कुंभ अभियान को सफल बनावे।
इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामेश्वर बरनवाल, जिला उपाध्यक्ष अशोक राय, जिला उपाध्यक्ष रमेश मधुकर, जिला मीडिया प्रभारी रविकांत सिंह आदि सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़