भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांवों में चलाया जनसम्पर्क अभियान

छपरा: नयागांव, भारतीय जनता पार्टी सोनपुर पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया के अध्यक्षता मे, भाजपा परिवार महासम्पर्क यात्रा कार्य क्रम आयोजित गई। जिसके तहत मंडल के डुमरी बुजुर्ग पंचायत के विभिन्न गांवो मे मंडल के नेता तथा प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह के उपस्थित मे गांव मे घूमकर ग्रामीणों से मिल केंद्र सरकार के साढ़े चार साल के उपलब्धियो एवं कल्याणकारी योजनाओ मे उज्ज्वला, जनधन, बिजली,सङक,जीवन ज्योति बीमा,जीवन सुरक्षा बीमा, आवास, सुकन्या, मुद्रा लोन, शौचालय, चिकित्सा संबंधी आयुष्मान योजना के संबंध मे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई तथा प्रदेश से प्राप्त पत्रक वितरित किया गया।इस अवसर पर मुख्यरूप से टीम के नेता सह मंडल के महामंत्री रविरंजन सिंह (सोनू),मुकेश सिह, जिला भाजपा उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार माझी,बुथ अध्यक्ष राम जी सिंह,राधारमण सिंह , त्रिलोकी सिंह, सुनील सिंह,सुरेश साह,नरेश सहनी,उमेश महतो, अरूण कुमार तथा दर्जनों गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

रिपोर्ट: गोपाल सहनी, छपरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *