राजस्थान-सादड़ी|श्रीमद् भागवत गीता मानवीय मूल्यों का संदेश देने वाला प्रेरक ग्रंथ है, हमें इसका स्वाध्याय कर जीवन जीना चाहिए। उक्त उदगार प्रधानाचार्य विजय सिंह माली ने स्थानीय श्रीधनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में श्री गीता जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि गीता विश्व कल्याण ,निष्काम कर्म का संदेश देने वाला कालजयी ग्रंथ है। इस अवसर पर मनीषा ओझा रमेश कुमार वछेटा ,सीमा माधव ,पृथा यशोदा व संतोष ने भी विचार व्यक्त किए। सभी स्टाफ जनों व मेधावी विद्यार्थियों को श्री मद्भागवत गीता की प्रति प्रदान की गई।मंच संचालन बीएड प्रशिक्षु सीमा माधव ने किया।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी