बिहार: समस्तीपुर के पशु प्रेमी महेंद्र प्रधान की हथिनी रानी इस दुनिया में नहीं रही। समस्तीपुर जिला की जनता में दुख का माहौल बहुत दुख भरी खबर है। रानी की याद हमेशा रहेगी 15 अक्टूबर 2018 को जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस जन्मदिन के मौके पर बिहार विधानसभा के अध्यक्ष सहित हजारों लोगों ने पहुंचकर हथिनी रानी के जन्मदिन पर आशीर्वाद भी दिया था।
हथिनी रानी की जन्मदिन की समाचार देश दुनिया में भी फैली लेकिन, जन्मदिन के दूसरे दिन से ही हथिनी रानी की तबीयत खराब हो गई। किसी की बुरी नजर लग गयी। रानी को प्रधान जी ने उसके इलाज में कोई कोर कसर नही छोड़ा तमाम बड़े बड़े पशु चिकित्सकों को लगाया गया, लेकिन जो भगवान को मंजूर होता है वहीं होता है। भगवान, प्रधान जी को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। उनके बेटे से भी ज्यादा प्यारी थी रानी। वहीं रानी की मौत को लेकर पशु प्रेमी महेन्द्र प्रधान की भी तबीयत काफी खराब हो गया है उन्हें भी इलाज हेतु डॉक्टर के पास ले जाया गया है।
इस घटना के बाद महेंद्र प्रधान के परिजनों में भी दुख का माहौल बना हुआ है। वहीं हथनी रानी की मौत को लेकर समस्तीपुर जिला के लोगों में भी दुख का माहौल देखा जा रहा है। सभी लोग ईश्वर से महेंद्र प्रधान को शक्ति देने एवं हथनी रानी की मौत पर अफसोस जताते हुए ईश्वर से हथिनी रानी की आत्मा को शांति दे यही लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
-कैशर खान,समस्ततिपुर नगर।
महेंद्र प्रधान पशु प्रेमी की हथिनी रानी अब इस दुनिया में नही रही
