वैशाली / महुआ नगर- शिक्षा में सुधार के लिए हमारी पाटी लगातार प्रयासरत है , तथा आगे भी कई अभियान चलाए जायेगे” उक्त बातें महुआ के वरीय रालोसपा नेता विरेन्द्र सिंह के सिघाड़ा पूर्वी टोला स्थित आवास पर, रालोसपा सुप्रीमो उपेन्द्र कुशवाहा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं। रालोसपा सुप्रीमो ने यहाँ कार्यकरताओ से घंटो मंत्रणा कर अपने- अपने क्षेत्रो मे सक्रिय रहने की अपील की। इससे पूर्व श्री कुशवाहा ने गोविंदपुर सिगाड़ा दुर्गा मंदिर पहुँचकर माता की पूजा अर्चना कर दर्शन किए। श्री कुशवाहा ने उसके बाद विलेन्द्र सिंह के आवास पर घंटो जिले के रालोसपा नेताओ के साथ मंत्रणा कर सक्रिय रहने की अपील की। मौके पर रालोसपा के जिलाध्यक्ष कमल प्रसाद सिंह , प्रदेश महासचिव ब्रजेन्द्र कुमार पप्पू , कुंदन सिंह ,बिट्टू सिंह , नीतिश कुमार , डॉ श्यामसुंदर सिंह , रामसिहासन सिंह ,प्रो राजकुमार सिंह ,दुखहरण सिंह , अनिल सिंह , महेश सिंह ,जयरंजन कुमार ,लाला सिंह सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
-नसीम रब्बानी पटना बिहार
शिक्षा में सुधार के लिये हमारी पार्टी लगातार प्रयास करती रहेगी:उपेन्द्र कुशवाहा
