देवरिया प्रकरण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

आजमगढ़- देवरिया में मॉ विन्ध्यवासिनी सेवा संस्थान द्वारा संचालित बालिका गृह में महिलाओं, लड़कियों से यौन शोषण के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं ने मुख्यमंत्री का कलेक्ट्रेट चौराहे पर पुतला फूॅका। इस दौरान नगर प्रभारी वेद प्रकाश यादव ने कहा कि योगी की सरकार में लड़कियों और महिलाओं का बलात्कार सरेआम हो रहा है और अधिकारी मौन हैं। मुख्यमंत्री योगी की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है। इनकी सरकार में गरीब जनता व महिलायें सुरक्षित नहीं हैं। पार्टी कार्यालय से पुतला लेकर कार्यकतार्ओं ने नारा लगाते हुए महिलाओं का बलात्कार बन्द करवाओ, योगी।.मोदी शर्म करो, बलात्कारियों को गिरफ्तार करो, जो बहन.बेटियों का सम्मान बचा न सके.वह सरकार निकम्मी है आदि नारे लगाते हुए निकले कलेक्ट्रेट चौराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला फॅूक कर विरोध जताया। पुतला फॅूकने वालों में जिला पंचायत सदस्य राजाराम सोनकर, रामप्रवेश यादव, महेन्द्र यादव, तेजबहादुर यादव, शिवसागर यादव, पूर्व प्रमुख चन्द्रशेखर यादव, उमेंश यादव, रवीन्द्र चौहान, डा0 अब्दुल वहाब, दुर्गा शुक्ला, रोशन यादव, जयराम मौर्य, अशोक राजभर, नाटे यादव, केदार, देवनाथ साहू आदि नौजवान थे।

रिपोर्ट-:राकेश वर्मा आजमगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *