सड़कों पर ‘मौत’ बनकर दौड़ रहे बिना नंबर के जुगाड़ वाहन, मासूम की मौत के बाद भी प्रशासन मौन

बरेली – बरेली की सड़कों पर यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए बिना रजिस्ट्रेशन और नंबर प्लेट के ‘जुगाड़ वाहन’ मौत का काल बनकर दौड़ रहे हैं। इन अवैध वाहनों की चपेट में आकर कल एक मासूम बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे एक हंसता-खेलता परिवार पूरी तरह बर्बाद हो गया।
किला ब्रिज पर बेखौफ आवाजाही जारी
इतने बड़े हादसे के बावजूद प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की नींद नहीं टूटी है। आज भी शहर के व्यस्ततम इलाकों में शुमार किला ब्रिज से लगातार बिना नंबर के जुगाड़ वाहन बेखौफ गुजरते देखे गए। इन वाहनों की बनावट और तेज रफ्तार आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।
हादसे के बाद फरार हो जाते हैं चालक
स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि इन वाहनों पर न तो कोई नंबर प्लेट होती है और न ही इनके पास कोई वैध कागजात होते हैं। ऐसे में दुर्घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से आसानी से फरार हो जाते हैं, जिससे उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता है।
सवालों के घेरे में जिम्मेदार विभाग
नियमों के मुताबिक, बिना रजिस्ट्रेशन और फिटनेस के कोई भी वाहन सड़क पर नहीं चल सकता। ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किसकी शह पर ये जुगाड़ वाहन सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं और इनसे होने वाली मौतों की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *