ग्रामीण बैंक की नवीनीकृत परिसर का उद्घाटन

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। ग्रामीण क्षेत्र में बैंकिंग अगरास के नवीनीकृत शाखा क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज टंडन ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए परिसर से बैंक की कार्यप्रणाली बेहतर होगी और ग्राहकों को सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं मिलेंगी। नवीनीकरण से कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, ग्राहकों को भी सहूलियत होगी। कहा बैंक ग्राहकों और कर्मचारियों के हितों के प्रति प्रतिबद्ध है। ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि जिले में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की 81 शाखाएं संचालित हैं, जिनके माध्यम से आमजन तक बैंकिंग सेवाएं पहुंचाई जा रही है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार, अधिकारी पुनीत कुमार आनंद, क्षेत्रीय कार्यालय से अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, तुष्येंद्र युद्धवंशी आदि समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *