शिक्षक व शिक्षामित्र संघ ने नवागत बीईओ का किया स्वागत

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को शिक्षक व शिक्षामित्र संघ के नेताओं ने नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रमेश पंकज का बीआरसी परसाखेड़ा कार्यालय पहुंचकर बुके देकर स्वागत किया। बीईओ भानुशंकर गंगवार का शाहजहांपुर स्थानांतरण हो जाने के बाद शाहजहांपुर से आए रमेश पंकज को फतेहगंज पश्चिमी बीईओ का दायित्व सौपा गया। बुधवार को शिक्षक व शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने बीईओ से भेंटकर फूल मालाओं व बुके देकर उनका स्वागत किया। बीईओ रमेश पंकज ने कहा कि शिक्षकों व शिक्षामित्रो की समस्याओं का समाधान और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार उनकी प्राथमिकता होगी। सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से ब्लॉक की शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष कपिल यादव, सतीश गंगवार, दौलत राम, शिवलाल, नरायण दास, मुंशीलाल, राजीव उपाध्याय आदि शिक्षामित्र मौजूद रहे। वही शिक्षक संघ से हरीश बाबू गंगवार, गुलरेज जैदी, संजय कुमार शर्मा, राहुल यदुवंशी, विनोद चौधरी, नफीस अंसारी, चंद्रशेखर मिश्रा, मनोज कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार पांडे आरिफ हुसैन आदि शिक्षकों के साथ एआरपी संगीता मित्तल, आशीष शर्मा, पूजा चौधरी, एलएलएफ से कमरुद्दीन ने भी बुके देकर स्वागत किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *