पिता की द्वितीय पुण्यतिथि पर बेटों ने कराया विशाल भंडारा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे की मेन बाजार स्थित शुभिका ज्वेलर्स के मालिक शुभम अग्रवाल ने अपने छोटे भाइयों प्रशांत अग्रवाल और शशांक अग्रवाल उर्फ अन्ना के साथ पिता स्वर्गीय सत्य प्रकाश अग्रवाल की द्वितीय पुण्यतिथि पर दुकान के सामने विशाल भंडारे का आयोजन किया। भंडारे से पूर्व शुभम अग्रवाल ने परिवार के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ को भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं और राहगीरों को पूड़ी, सब्जी और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में कस्बे के लोगों के साथ दूरदराज से आए लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महंत मुकेश भारद्वाज, व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन कृष्णपाल मौर्य, जगत सिंह सनी, मयंक अग्रवाल, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, दीपक अग्रवाल, सतीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, सुबोध पोरवाल सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। भंडारे के आयोजन में परिवार और व्यापारियों ने सहयोग किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *