पुलिस अधिकारियों ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी

बरेली। चौबारी मेला की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस ने खाका तैयाार कर लिया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीमें रहेंगी। सोमवार को एसपी सिटी चिराग चैन और सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था को परखा। वॉच टॉवर आदि के बारे में जानकारी ली। किन-किन प्वाइंट पर सुरक्षा कर्मी रहेंगे। तमाम बिंदुओं पर व्यवस्थाएं बनाने को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी चिराग जैन ने मेला परिसर में की जा रही व्यवस्थाओं को परखा। संबंधित अधिकारियों से अब तक पूरी हुई तैयारियों और शेष व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। 20 से मेला शुरू होगा। इससे पहले सभी आवश्यक इंतजाम समय से पूर्ण करने को कहा। जिससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। एसपी सिटी ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता रखने और पुलिस बल पर्याप्त संख्या में रखने को निर्देशित किया। पूरे एरिया में वॉश टॉवर और खासकर घाटों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने को कहा। रुहेलखंड का यह मेला करीब सात दिन चलता है। जिसमें यूपी, उत्तराखंड और पंजाब से भी लोग आते हैं। खासकर घोड़ा आदि पशुओं की बिक्री के लिए मेला जाना जाता है। मेले में जाम की समस्या अधिक होती है। इसलिए यातायात व्यवस्था बनाने को पार्किंग बनेंगी। रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी लागू होगी। निरीक्षण के समय सीओ नगर प्रथम आशुतोष शिवम और सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने भी मेले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विशेष सुझाव दिये।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *