आग तापते समय अलाव मे गिरकर झुलसा राजमिस्त्री, इलाज के दौरान मौत

सीबीगंज, बरेली। जनपद के थाना सीबीगंज क्षेत्र के सनइया रानी गांव मे रविवार शाम आग तापते समय झुलसे 45 वर्षीय आकिल की सोमवार तड़के जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन के मुताबिक, आकिल नशे की हालत में अलाव में गिर गए थे। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक के भतीजे मोइन खान ने बताया कि रविवार शाम आकिल घर के बाहर आग जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान नशे की हालत में अचानक वह आग में गिर गए। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सोमवार तड़के करीब चार बजे उनकी मौत हो गई। आकिल राजमिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी व चार बच्चे हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के अनुसार आकिल कई वर्षों से शराब समेत अन्य नशे के आदी थे। नशा छोड़ने के लिए परिवार के लोग उन्हें कई बार समझाते थे, लेकिन वह नहीं मानते थे। भतीजे ने बताया कि नशे के लिए रुपये मांगने को लेकर अक्सर घर में विवाद भी होता था। कई बार आकिल घर का सामान तक बेच देते थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *