चार युवकों पर नामजद मुकदमा दर्ज , हत्या की आंशका

बरेली। बादशाहनगर के बीफार्मा स्टूडेंट मिथुन मौर्य की मौत मामले में पुलिस ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। परिवार वाले मिथुन की हत्या की बात कह रहे हैं। यही चारों युवक मिथुन को घर से बुलाकर ले गये थे। शनिवार की सुबह सीबीगंज के गांव बादशाहनगर निवासी किसान भूपराम मौर्य के 22 वर्षीय बेटे मिथुन मौर्य का शव गांव में चाचा दन्ने मौर्य के घर से कुछ दूरी पर खाली प्लाट में पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने जब मौके पर जांच पड़ताल की तो वहां मिथुन के पैरों के पास एक तमंचा मिला। कनपटी पर गोली का निशान था। मिथुन की मौत से 21 घंटा पहले का फोन पर स्टेटस जलती चिता का वीडियो लगा था। उस पर लिखा था, मैं आखिरी हूं, मेरे बाद मैं नहीं मिलेगा। तमंचा का मिलना, कनपटी पर गोली निशान और भावुक स्टेटस आत्महत्या का ही संकेत दे रहा है, लेकिन मिथुन का परिवार आत्महत्या की बात को नकार रहा है। रविवार रात को मृतक के पिता भूपराम ने पुलिस को तहरीर दी। कहा, उसके बेटे मिथुन को गांव के आकाश, सत्यपाल, सुलेंद्र और मनोज ही बुलाकर ले गये। लेकिन इसके बाद मिथुन नहीं आया। उसके मोबाइल पर घंटी जाती रही। उसका फोन नहीं उठा। सुबह को मिथुन की लाश खून से सनी मिली। सिर में गोली मारी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार का कहना है, यह एक सोची समझी साचिश है। मिथुन आत्महत्या नहीं कर सकता। वह कायर नहीं था। उसकी हत्या की गई है। वह अपने चचेरे भाई की शादी में जाने को तैयारी कर रहा था। बीफार्मा का छात्रा था। प्राइवेट क्लीनिक पर नौकरी करके अपना खर्च चलाता था। पुलिस इस मामले में कहीं न कहीं प्रेम प्रसंग को ध्यान में रखकर भी जांच पड़ताल कर रही है। इंस्पेक्टर रवि कुमार का कहना है, प्राथमिक जांच और मौके पर मिलने तमंचा आदि साक्ष्य आत्म हत्या की ओर संकेत दे रहे हैं। मृतक के खिलाफ ने गांव के चार युवकों पर मिथुन को घर से बुलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। चारों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *