2 दर्जन उच्च जलाशयों और पम्प हाउस को भूमि आवंटित:अब घर-घर पहुंचेगा नर्मदा का मीठा पानी

राजस्थान/बाड़मेर- नर्मदा नहर परियोजना के तहत धौरीमन्ना उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी सौगात मिली है। एसडीओ धोरीमन्ना बद्रीनारायण विश्नोई ने शुक्रवार को दो दर्जन उच्च जलाशयों के लिए सरकारी भूमि आवंटन की कार्रवाई की गई ।

एसडीओ विश्नोई ने बताया कि राजस्व गांव मिसरी की बेरी, रामेश्वर नगर, सुदाबेरी, अजाणियों की ढाणी, मघे की ढाणी सहित विभिन्न स्थानों पर दो दर्जन उच्च जलाशयों के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई।

विश्नोई ने राजस्व गांव जंभेश्वर नगर और मिसरी की बेरी में पम्प हाउस निर्माण के लिए भी भूमि आवंटन के आदेश जारी किए। एसडीओ ने अपने पदस्थापन के तीन महीने में 291 चालू स्थाई रास्तों का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन, 62 विद्यालयों, दो दर्जन पशु उप केंद्रों को सरकारी भूमि आवंटित की है।

एसडीओ विश्नोई की इस पहल की ग्रामीणों में काफ़ी सराहना की जा रही है। भूमि आवंटन होने से नर्मदा नहर परियोजना आधारित उच्च जलाशयों का निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सकेगा ।जिससे नर्मदा नहर का मीठा पानी घर- घर तक सुलभ होगा ।इससे उपखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को पेयजल समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर तहसीलदार धोरीमन्ना चंद्रप्रकाश शर्मा,नर्मदा नहर परियोजना के सहायक अभियंता दिनेश विश्नोई और अन्य ग्रामीण भी मौजूद रहे।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *