SP City और ADM City ने संयुक्त रूप से प्रस्तावित पटाखा केंद्रों का निरीक्षण कर लिया गया जायजा

बरेली। आज श्री चिराग जैन, पुलिस अधीक्षक नगर, बरेली द्वारा एडीएम सिटी बरेली द्वारा संयुक्त रूप से मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO), सिटी मजिस्ट्रेट एवं क्षेत्राधिकारी एलआईयू, बरेली के साथ नगर क्षेत्रांतर्गत प्रस्तावित पटाखा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पटाखा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, अग्नि सुरक्षा के प्रबंधों तथा अन्य आवश्यक सावधानियों का जायजा लिया गया।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पटाखा केंद्रों पर निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही पटाखा केंद्रों पर सुरक्षा संबंधी निर्धारित मानकों का पालन कराया जाए, जिससे जनसुरक्षा बनी रहे और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पटाखा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में सतर्कता बरती जाए तथा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

— बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *