एक ही रात मे 3 घरों में लाखों की चोरी

सिरौली, बरेली। कस्बे मे मोहल्ला प्यास में चोरों ने एक ही रात में बंद पड़े तीन घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। रविवार की रात कस्बे के मोहल्ला प्यास के रियासुद्दीन के मकान के तीन गेटों के चोरों ने कुंडे काटकर सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी हो गई, उन्होंने बताया कि चोर करीब तीन लाख रुपये का माल ले गए हैं। दूसरी घटना में जुल्फिकार के दूसरे मकान से चोर घर से अलमारी में रखे 30 हजार रुपये नकद और जेवर ले गए। सादाब के घर भी चोरों ने कीमती जेवर व नगदी चोरी कर ली, सब्बी ख़ां के घर का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। घर मे सो रही महिला के सोने के कुंडल चोरी : क्योलड़िया। अपने घर में सो रही एक महिला के कानों से उसके ही गांव का एक व्यक्ति सोने के कुंडल निकाल कर चोरी कर ले गया क्योलड़िया थाना क्षेत्र के केलाडाडी गांव के संजय कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 11:30 बजे गांव का ही राजपाल पुत्र भीमसेन उनके घर में घुस आया। वह कमरे में सो रही उसकी मां के कानों से सोने के कुंडल निकाल कर चोरी कर ले गया। घटना की रिपोर्ट थाना क्योलडिया में दर्ज कराई गई है।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *