दिव्यांग की हत्या में भाई को भेजा जेल, पुलिस को पहले ही मिल गया था क्लू

फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। जनपद के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव कुरतरा के दिव्यांग की हत्या दो बीघा जमीन को लेकर उसके ही भाई ने की थी। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूछताछ कर आरोपी को जेल भेज दिया। फतेहगंज पश्चिमी के एसओ प्रवीन कुमार एवं उप निरीक्षक पंकज कुमार ने पुलिस टीम के साथ शुक्रवार को रहपुरा अंडरपास में छापा मार कर सतीश पुत्र ओमप्रकाश निवासी को गिरफ्तार कर लिया। सतीश मृतक दिव्यांग का सगा भाई है। एसओ ने बताया कुरतरा निवासी ओमप्रकाश की दो बीघा जमीन है। जरूरत पड़ने पर ओमप्रकाश ने अपनी दो बीघा जमीन गिरवीं रख दी थी। दिव्यांग दीपचंद ने पिता द्वारा लिए रुपये लौटाकर जमीन छुड़ा ली। वह जमीन पर खेती करने लगा। दीपचंद सतीश को जमीन जोतने बोने नहीं देता था। दीपचंद भाई से कहते थे जमीन उसने छुड़ाई है, इसलिए अपने पास रखेगा। पुलिस ने बताया सतीश ने कई बार जमीन देने के लिए दीपचंद से कहा, लेकिन वह मना कर देता था। जमीन को लेकर उनमें अक्सर झगड़ा होता था। सतीश ने एक बार दीपचंद से मारपीट की थी। दीपचंद ने गत 18 जनवरी को फतेहगंज पश्चिमी थाने में सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इस पर सतीश ने भाई को रास्ते से हटाने का योजना बनाई। दीपचंद का शव कमरे में मिलने पर पूजा पत्नी सुधीश ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को कमरे में आला कत्ल डंडा, छोटा चाकू वाला चाबी का गुच्छा और कैंची मिली थी। पुलिस ने इनको कब्जे में ले लिया था। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए थे। जांच ने पुलिस को आरोपी के गिरेवान तक पहुंचा दिया था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी। दीपचंद गत बीस अक्टूबर की रात में मेला देखने फतेहगंज पश्चिमी कस्बा गया। मेले से वह रात मेशराब के नशे में घर लौटा। वह कमरे में जाकर सो गया। परिजनों के सोने पर सतीश दीपचंद के कमरे मे पहुंचा। पुलिस ने बताया सतीश ने चाबी के गुच्छे मे लगे छोटे चाकू से सो रहे दीपचंद के चेहरे पर वार किया। हमला होने पर वह छटपटाने लगा। आरोपी ने डंडे से मारते हुए गला दबाकर हत्या कर दी।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *