बरेली- कुर्माचल नगर के भोलेनाथ मंदिर परिसर में पर्वतीय समाज रामलीला के आठवें दिन मुख्य आकर्षण कुंभकरण वध, मेघनाथ वध और रावण वध का मंचन हुआ। दशहरे मेले में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतलों का दहन हुआ और भव्य आतिशबाजी हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूनम जाेन, दीपक राणा और किरण आर्या ने अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुति कर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। पूरन दानू, सोमा परिहार और पूरन जोशी ने उद्घोषक का कार्य किया। अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने कहा कि कल 21 अक्टूबर को प्रभु श्री राम के राजतिलक के साथ ही पारितोषिक वितरण होगा। महासचिव डॉ.नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि कुर्मांचल नगर, संजय नगर, दुर्गा नगर, सुभाष नगर, कैंट आदि के सभी लोगों ने रामलीला का शांतिपूर्वक आनंद लिया। निर्देशक उमेश बिनवाल और आनंद मेहता ने सभी कलाकारों से मेहनत करा कर बढ़िया रामलीला मंचन किया। इस अवसर पर इंद्र सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट,जगदीश, चंद्र प्रकाश जोशी, दीपक कलोनी, पंकज खर्कवाल, अतुल डालाकोटी, तारा जोशी, भुवन पांडे, रमेश शर्मा, गोधन सिंह बिष्ट, दीपक धौनी, गोपाल सिंह राणा, सुंदर सिंह मेहरा, बालम सिंह मेहरा आदि का विशेष सहयोग रहा। हारमोनियम वादक गिरीश पांडे, तबला वादक हिमांशु नेलवाल के साथ मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत जी का विशेष योगदान रहा।
पर्वतीय समाज रामलीला में कुंभकर्ण, मेघनाद और रावण के पुतलों का हुआ दहन
