अपहरण के मामले में वांछित आरोपी एमपी से गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने लकड़ी कारोबारी के अपहरण के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। उसके एक साथी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बारादरी के शाहदाना मे रहने वाले लकड़ी कारोबारी सचिन अग्रवाल की पत्नी ने 11 जुलाई 2024 को थाना बारादरी में अपने पति के अपहरण की रिपोर्ट लिखाई थी। आरोप था कि 10 जुलाई 2024 को रुपयों के लेनदेन के विवाद को लेकर झांसी में सिविल लाइंस के सतीशनगर निवसी गुरजीत सिंह अपने साथियों के साथ कार में बैठाकर अपहरण कर ले गया। 13 जुलाई 2024 को पुलिस ने गुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर सचिन को सकुशल बरामद कर लिया था। पूछताछ में मध्य प्रदेश के जनपद दतिया के गांव नीचरौली निवासी अनूप यादव उर्फ कल्लू यादव का नाम भी शामिल आया था, जो अब तक वांछित चल रहा था। सोमवार को बारादरी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अनूप की लोकेशन ट्रेस करके मध्य प्रदेश स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में इंस्पेक्टर बिजेन्द्र सिंह, एसआई सौरभ डेढ़ा, कांस्टेबल नितिन देशवाल, निखिल तोमर और रोहित चौधरी शामिल रहे। आरोपी अनूप ने पूछताछ में कबूली वारदात : पुलिस पूछताछ में अनूप ने बताया कि गुरजीत सिंह उसका परिचित था। गुरजीत ने सचिन अग्रवाल से रुपयों के लेनदेन का विवाद बताते हुए उन्हें जबरन ले जाकर परिजनों से रकम वसूलने की बात कही थी। इसके बाद वह गुरजीत के साथ बरेली आया और 10 जुलाई 2024 को सचिन अग्रवाल को जबरन कार में बैठाकर ले गया तथा उनके परिजन से रुपये मांगे थे। इस मामले में गुरजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन वह फरार चल रहा था।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *