आठ लाभार्थियों को चार लाख के चेक वितरित

बरेली। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएसआईटी) ने कन्यादान योजना के आठ लाभार्थियों को 51000 रुपए प्रति कन्या विवाह के लिए चार लाख के चेक वितरण किए। जिलाध्यक्ष अनुज वीर गंगवार ने कहा कि कन्यादान योजना संगठन की महत्वपूर्ण कल्याणकारी पहल है। इससे बेटियों के विवाह के अवसर पर परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है और शिक्षक समुदाय में सहयोग, विश्वास तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होती है। लाभार्थियों मे शेरगढ़ से राजू शर्मा, धर्मेंद्र गंगवार, इम्तियाज अहमद, बाबूराम, नवाबगंज से प्रभेश कुमार आर्य, मेंबर सिंह, दमखोदा से विजय सिंह, ओमप्रकाश शामिल रहे। जिला प्रभारी हरीश गंगवार, नरेंद्र प्रताप गंगवार, जितेंद्र मोहन वर्मा, मोहम्मद फारूक, सौरभ गुप्ता,हरीश गंगवार , शमीम अहमद, विद्या सरन कन्नौजिया, मोनिका जुनेजा, अनुपम गंगवार, चित्रसेन गंगवार आदि मौजूद रहे।

— बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *