नवाबगंज, बरेली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रविवार को महिला मोर्चा जिलाध्यक्षों की सूची जारी की। इसमें डाॅ. मीनाक्षी गंगवार को बरेली का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इनके मनोनयन पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, जिला प्रवक्ता अंकित माहेश्वरी, महानगर प्रवक्ता बंटी ठाकुर ने खुशी जाहिर की। वही डॉ. मीनाक्षी गंगवार को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। ब्लॉक प्रमुख प्रज्ञा गंगवार के कैंप कार्यालय पर कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं चेयरमैन पति नीरेन्द्र सिंह राठौर ने उन्हें फूलमाला भेंटकर बधाई दी। इस दौरान नीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि डॉ. मीनाक्षी गंगवार के नेतृत्व में महिला मोर्चा को मजबूती मिलेगी, कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा। इसमें सौरभ कटियार, धीरू गंगवार, मनोज दिवाकर, देवेश देवल, उपेंद्र पाल एडवोकेट, निरंजन लाल, मथुरा प्रसाद और ओमप्रकाश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
— बरेली से कपिल यादव
