लंका दहन कर हनुमान जी ने दिया रावण के अभिमान का जवाब

बरेली- पर्वतीय समाज द्वारा कुर्मांचल नगर में आयोजित संचालित रामलीला के पांचवे दिन के मुख्य आकर्षण राम सुग्रीव मिलन, बाली वध, हनुमान रावण संवाद, लंका दहन, विभीषण शरणागत के प्रसंगों का भावपूर्ण मंचन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.बृजेश यादव और विशिष्ट अतिथि डॉ.विनोद पागरानी और साथ में भाजपा के पूर्व जिला मंत्री यतीन भाटिया, महापौर उमेश गौतम के निजी सचिव दिनेश पांडे रहे। रावण (चंद्र प्रकाश जोशी) और हनुमान (गर्वित जोशी) के संवाद ने दर्शकों की तालियां खूब बटोरी।उद्घोषक पूरन दानू और सोमा परिहार ने अपनी भूमिका बखूबी निभाई। पर्वतीय समाज के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दियोलिया ने बताया कि मुख्य अतिथि ने पर्वतीय समाज को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है साथ ही कहा है कि भविष्य में भी हर प्रकार की सहयोग देते रहेंगे। महासचिव डॉ.नरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी मेहनत और जोश के साथ रामलीला को भव्य के साथ ही सफल बनाने में लगे हैं। इस अवसर पर कुंवर सिंह बिष्ट, इंदर सिंह बिष्ट, मदन सिंह पूर्व सभासद कैंट, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, चंद्रप्रकाश जोशी, तारा जोशी, जगदीश बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, भुवन पांडे, गोधन सिंह बिष्ट, राजू भट्ट, दीपक धौनी, महेश भट्ट, दीपक कलोनी आदि उपस्थित रहे। हारमोनियम वादक गिरीश पांडे, तबला वादक हिमांशु नैलवाल, दिव्या नैनवाल, नंदिनी अधिकारी, चंद्रा दियोलिया और मीडिया प्रभारी देवेंद्र रावत का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *