बरेली में 19 अक्टूबर को सजेगी डांडिया नाइट 2026 की रंगारंग कार्यक्रम की शाम

* दुलारिश कैफ़े एवं आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल की संयुक्त प्रस्तुति, लाइव प्रसारण के जरिए भी जुड़ सकेंगे दर्शक।

बरेली। त्योहारों की खुशियों, रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत की मधुर धुनों और डांडिया की धमाकेदार बीट्स के साथ बरेली में डाँडिया नाईट 2026 का आयोजन 19 अक्टूबर को किया जाएगा। इस कार्यक्रम की प्रस्तुति दुलारिश कैफ़े एवं आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल द्वारा की जा रही है। कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, मनोरंजन और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ लोगों को यादगार शाम बिताने का अवसर मिलेगा।

दुलारिश कैफ़े में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान डॉ. विनोद राठौर ने बताया कि डांडिया नाइट को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है। आयोजन में मनोरंजन, संगीत और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ लोगों को यादगार अनुभव देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरु डॉ धर्मेंद्र कुमार द्वारा लिखी पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाँडिया नाईट 2026 के टिकट आध्यात्मिक दर्पण कार्यालय एवं ग्लोबल अस्पताल से प्राप्त किए जा सकते हैं।

वहीं आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल के मुख्य संपादक आशीष जौहरी ने बताया कि डांडिया नाइट को विशेष रूप से आकर्षक और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में लोगों को संगीत, नृत्य और मनोरंजन के साथ आध्यात्मिक माहौल में डांडिया नाइट का आनंद उठाने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार एवं बरेली महापौर डॉ उमेश गौतम जी के साथ साथ विशिष्ठ अतिथि बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा, सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ लोगों को भारतीय संस्कृति और उत्सवों की खुशियों से जोड़ना है। साथ ही जो लोग किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाएंगे, वे भी आध्यात्मिक दर्पण डिजिटल न्यूज़ चैनल के लाइव प्रसारण के माध्यम से आयोजन के खास पलों से जुड़ सकेंगे। इस पहल से कार्यक्रम की खुशियां अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगी।

आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की कि वे 19 अक्टूबर 2026 की तारीख अपने कैलेंडर में सुरक्षित रखें और डांडिया नाइट 2026 में शामिल होकर संगीत, संस्कृति, आध्यात्मिकता और खुशियों से भरी शाम का आनंद उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *