पचपदरा के सौलह हजार विधुत उपभोक्ताओं को मिलेगा पेपरलेस बिल

राजस्थान/बाड़मेर- जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड उपखंड कार्यालय पचपदरा और बालोतरा द्वारा विधुत उपभोक्ता सेवाओं को सुगम,पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नवंबर से पेपरलेस बिलिंग व्यवस्था लागू की जा रही है। इस पहल के तहत अब पचपदरा उपखंड क्षेत्र के सभी स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के बिजली बिल पूरी तरह से ऑटोमैटिक और डिजिटल माध्यम से जारी किए जाएंगे।

जोधपुर डिस्कॉम पचपदरा के सहायक अभियंता भगवाना राम ने बताया की विद्युत विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली बिल प्रत्येक माह की तीन तारीख तक अनिवार्य रूप से जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद उपभोक्ताओं को कागजी बिल के वितरण या इंतजार की कोई आवश्यकता नहीं पड़ेगी। अगले महीने से भौतिक कागजी बिलों का वितरण पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा और विधुत बिल समय पर सीधे उपभोक्ताओं के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS, WhatsApp एवं ई-मेल द्वारा प्राप्त हो जाएं

जोधपुर डिस्कॉम पचपदरा के सहायक अभियंता भगवाना राम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुचारू सेवा और समय पर बिल प्राप्त करने के लिए तुरंत अपने स्मार्टफोन में बिजली मित्र ऐप डाउनलोड करें। इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता बिना किसी देरी के अपना बिल देखने के साथ ही तुरंत ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे और जिन उपभोक्ताओं का लोड दस किलोवाट या उससे अधिक है, उनका मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

जोधपुर डिस्कॉम पचपदरा के सहायक अभियंता भगवाना राम ने बताया की यदि किसी उपभोक्ता के कनेक्शन विवरण में पुराना, बंद या गलत मोबाइल नंबर दर्ज है, तो उसे समय रहते उपखंड कार्यालय या हेल्पडेस्क पर जाकर तुरंत सही करवा लें। विद्युत विभाग ने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे अपनी जानकारी व डाटा समय पर अपडेट करवाकर इस डिजिटल और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्थाओ का लाभ उठाएं।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *