सीयूपीएस नवादा बिलसंडी में मैरीकॉम सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन:रमा चंदेल बनी क्लब इंचार्ज

* डॉ अमित शर्मा ने बच्चों को कराया ताजमहल का वर्चुअल विजिट

बरेली। बीएसए बरेली डॉ. विनीता और बीईओ फरीदपुर, मुकेश भारती के निर्देशन में कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी में मैरीकॉम सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन किया गया है। विद्यालय के प्रधान अध्यापक डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि क्लब की इंचार्ज शारीरिक शिक्षा अनुदेशक श्रीमती रमा चंदेल को बनाया गया है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि रमा चंदेल मैम बहुत ही कर्मठ, समर्पित और समय पाबंद शिक्षिका हैं। कंपोजिट स्कूल नवादा बिलसंडी के साथ साथ उच्च प्राथमिक विद्यालय गौसगंज, उच्च प्राथमिक विद्यालय ओसड, कंपोजिट स्कूल रजनापुर में भी छात्राओं को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण देती हैं। इस अवसर पर डॉ अखिलेश उपाध्याय, प्रीति यादव, अम्बरीष प्रकाश मिश्रा, कपिल जायसवाल, आशा सिंह, ज्योति यादव, संदेश कुमार सिंह, पूजा रानी, सुनीता त्रिपाठी, सुनीता सिंह, मुनिता, नीरज आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त डॉ अमित शर्मा ने बच्चों को ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक स्थानों का ऑनलाइन भ्रमण कराया। 360 डिग्री विडियोज वींआर बॉक्स और स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से वर्चुअल सैर सपाटा कर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *