बरेली। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव ने बरेली निवासी जिला पंचायत सदस्य सुधीर यादव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष एवं संयोजक नियुक्त किया है। सुधीर वर्तमान में महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। वह पूर्व में प्रदेश महासचिव और मुरादाबाद मंडल प्रभारी भी रह चुके हैं। वह सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के छोटे भाई और परातासपुर स्थित श्री रामस्वरूप इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं। नियुक्ति पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, राकेश यादव, तेजस यादव समेत कई लोगों ने बधाई दी।
— बरेली से कपिल यादव
