बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों में शिक्षकों से संपर्क कर शिक्षक एमएलसी चुनाव में पार्टी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के लिए वोट मांगे। भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा के नेतृत्व में टीम ने महेन्द्र गायत्री नर्सिंग कॉलेज, एएनए कॉलेज और उत्कर्ष कॉलेज में प्राचार्यों व शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, चुनाव संयोजक रमन कुमार जायसवाल,पूर्व चेयरमेन कृष्णपाल मौर्य, राम गुप्ता, जिला मंत्री शिवम शर्मा, सौरभ पाठक, अनूप सिंह और महेंद्र गायत्री मौजूद रहे। नेताओं ने शिक्षकों से हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में 23 अक्टूबर को होने बाले मतदान की अपील की।।
बरेली से कपिल यादव
