* इंचटेप से नापने पर सीसी मोटाई मात्र 2 इंच निकलने पर बोले गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता दोबारा ठीक करवाया जाए!
सहारनपुर- भैय्या बाग से गाडो के चौक तक पानी की लाइन डालने के बाद जलकल विभाग द्वारा सीसी सड़क की कटिंग में खराब गुणवत्ता को देखकर पार्षद मंसूर बदर भड़क गए उन्होंने खुद इंचटेप से सीसी पैच को नापा तो मात्र 2 इंच मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को बताया और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा पार्षद और कार्यकारणी सदस्य मंसूर बदर ने बताया कि प्राथमिक पाठशाला खाकरोबान के बाहर लगा मिनी ट्यूबवेल जो पिछले 15 वर्ष पहले लगा था बहुत कम पानी दे रहा था अधिकारियों ने नई पानी की लाइन गाडो के चौक से भैय्या बाग तक डलवाने से पानी की समस्या दूर होने की बात की थी पानी की लाइन तो डाल दी गई थी आज सीसी कटिंग का काम हो रहा था क्षेत्रीय लोगो ने पार्षद मंसूर बदर को मौके पर बुलाकर खराब गुणवत्ता के काम की शिकायत की पार्षद मंसूर बदर ने खुद देखा तो काम घंटिया स्तर का पाया और वो भड़क गए उन्होंने मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह को भी काम की शिकायत की मेयर डॉक्टर अजय कुमार सिंह ने कहा कि नगर के किसी भी वार्ड में खराब गुणवत्ता काम नहीं होने दिया जाएगा।
— सहारनपुर से रविश आब्दी
