बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा ने सोमवार को गांव कुरतरा से सतुइया खास तक करीब 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एक किलोमीटर लंबी डामर सड़क का शिलान्यास किया। सड़क निर्माण से ग्रामीणों और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। विधायक ने बताया कि बारिश के दौरान यह मार्ग दलदल में बदल जाता था। जिससे लोगों को परेशानी होती थी। ग्रामीणों के आग्रह पर सड़क निर्माण शुरू कराया गया है। उन्होंने ठेकेदार अमित अग्रवाल को सुरक्षा दीवार का निर्माण भी पूरा कराने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों और पुलों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने फतेहगंज-शाही रोड के करीब आठ करोड़ रुपये से होने वाले चौड़ीकरण की भी जानकारी दी। इस दौरान गन्ना समिति चेयरमैन तेजपाल गंगवार, बब्लू गंगवार, उमेश साहू, सोमपाल साहू, राजाराम बाल्मीकि, टीकाराम सागर, शेर सिंह सागर, श्याम बिहारी गंगवार, चोखे लाल गंगवार, जयदेव गंगवार, सुनील गंगवार, हीरालाल सागर समेत ग्रामीण मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
